परदेस में नाम कमा कर लौटे पहलवानों का पार्षद शरद सिन्हा ने किया स्वागत

परदेस में नाम कमा कर लौटे पहलवानों का पार्षद शरद सिन्हा ने किया स्वागत

 

 

राजनांदगांव : रानी सूर्य देवी मुखी वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद व भाजपा के युवा नेता शरद सिन्हा ने संस्कारधानी राजनंदगांव में मेडल जीतकर लौटेने के खुशी में पहलवान नाहिद अख्तर, गुलरेज गुल खान व जय पटेल का पुष्प गुच्छ भेंटकर और हार माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने तीनों खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की बधाई व शुभकामनाएं दी है।

श्री सिन्हा ने बताया कि राजनांदगांव जिले से 3 लोगों ने पॉवर लिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग में हिस्सा लिया। जिसमे अपने बॉडी वेट कैटेगरी के अनुसार 83 केजी पॉवर लिफ्टिंग एवं 81 केजी वेट लिफ्टिंग में 2 गोल्ड मेडल भारत जिम के संचालक नाहिद अख्तर ने जीता। वहीं 105 केजी वेट कैटेगरी पॉवर लिफ्टिंग में फन फिट फिटनेस जिम के मेंबर गुलरेज गुल खान ने गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा 93 केजी वेट कैटेगरी पॉवर लिफ्टिंग फन फिट फिटनेस जिम के संचालक जय पटेल ने गोल्ड मेडल जीता है। इन खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया और संस्कारधानी राजनंदगांव का नाम रोशन किया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments