राजनांदगांव : रानी सूर्य देवी मुखी वार्ड क्रमांक 26 में पार्षद शरद सिन्हा और दक्षिण मंडल प्रभारी रवि सिन्हा ने आज 08 सितम्बर दिन रविवार से पार्षद कार्यालय से भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर वार्ड सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़ रहे हैं।
श्री सिन्हा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 02 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम सदस्यता दिलाई गई और उसी के साथ 03 सितंबर को पूरे देश में महा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पहले चीन की कम्युनिस्ट पार्टी देश की सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी होती थी। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें भाजपा के 11 करोड़ सदस्य बने और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। पार्टी का काम सिर्फ सदस्य बनाना नहीं है। उनको पार्टी के विचारों से जोड़ना है और उनको केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देना है। प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाना है। इस अवसर पर व्हाट्सएप पार्षद शरद सिन्हा और रवि सिन्हा के साथ सुरेश अग्रवाल, प्रवीण जैन, जनक राजपूत, टेकचंद साहू, गुलशन साहू, दिनेश खण्डेलवाल, रोहित अवचट, शैलेन्द्र अवचट, विनिता लोहिया, मनी लोहिया शहर बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।



Comments