विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने घोटिया पहुंच स्व. लक्ष्मण उईके को दी श्रद्धांजलि 

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने घोटिया पहुंच स्व. लक्ष्मण उईके को दी श्रद्धांजलि 

 

डोंगरगढ़: ब्लॉक के वनांचल ग्राम घोटिया के कांग्रेस नेता व तहसील आदिवासी समाज के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण उईके के अकास्मिक निधन होने पर उईके परिवार से मिलने विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ग्राम घोटिया पहुंची, जहां उन्होंने स्व उईके के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके योगदानों को याद करते हुए कहा कि उनके काम को आगे बढ़ाने का कार्य हम सब को मिलकर करना है तथा मृत आत्मा के शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जिला कांग्रेस संयुक्त महामंत्री चुम्मन साहू, ग्रामीण महामंत्री राजू राजपूत, सेक्टर प्रभारी सामसाय टांडेकर, सरपंच संजय उइके, रेख राम यादव, गौतम वर्मा, नंदू वर्मा, विश्वनाथ कंवर, सुखराम मंडावी, शत्रुघ्न उईके, प्रितम मंडावी, छन्नू लाल सोरी, भागचंद उईके, रामकुमार सोरी, ईन्द्रेश सोरी, सुकाल राम सुलेन्द, आशिक एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।        

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments