गर्भवती महिला को खराब सड़कों के चलते काफी जद्दोजहद कर 102 वाहन से पहुंचाया गया स्वास्थ्य केंद्र 

गर्भवती महिला को खराब सड़कों के चलते काफी जद्दोजहद कर 102 वाहन से पहुंचाया गया स्वास्थ्य केंद्र 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :कच्ची और खराब सड़कों के चलते गर्भवती महिला को 102 वाहन से काफी जद्दोजहद कर पहुंचाया गया स्वास्थ्य केंद्र। बता दें कि यह मामला मलेवा पहाड़ी के नीचे बसे विशेष पिछड़ी भुंजिया जनजातीय ग्राम रायआमा का है जहां एक गर्भवती महिला सावित्री यादव को डिलीवरी हेतु स्वास्थ्य केंद्र ले जाने हेतु 102 वाहन बुलाया गया। वहीं बारिश के चलते गांव तक पहुंचने वाला कच्ची रास्ता कीचड़ और दलदल के चलते काफी खराब है। जहां 102 वाहन कीचड़ में फंस गया जिसके बाद गांव के ग्रामीणों की मदद से गांव से ट्रेक्टर लाकर काफी जद्दोजहद के बाद पीपरछेड़ी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उनका सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया।

  गांव के ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़कों की समस्या को लेकर हमने शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया और पक्की सड़कों की मांग भी की। लेकिन अभी तक यहां पक्की सड़कें नहीं बन पाया, जिसके चलते हमें कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो इसी प्रकार परेशानियों का सामना करना पड़ता है और स्वास्थ्य केंद्र तक मरीज को पहुंचाने में देर हो जाती है तो मरीज का जान का खतरा बना रहता है। किंतु सड़कें नहीं बन पाने से हम इस परेशानी को हमेशा झेलने मजबूर रहते हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments