विवादों में रहीं उप अभियंता पिंकी खाती को भेजा एलबी नगर,दीपक व दिलीप का रायगढ़ और जगदलपुर किया तबादला

विवादों में रहीं उप अभियंता पिंकी खाती को भेजा एलबी नगर,दीपक व दिलीप का रायगढ़ और जगदलपुर किया तबादला

 

रायपुर निगम के दो ईई राजनांदगांव आएंगे

 

राजनांदगांव :राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में पदस्थ कार्यपालन अभियंता व उप अभियंताओं को इधर से उधर किया है। इसमें राजनांदगांव नगर पालिक निगम में पदस्थ उप अभियंता पिंकी खाती काे नगर पंचायत लालबहादुर नगर और दीपक कुमार महला को रायगढ़ निगम व उप अभियंता दिलीप सिंह मरकाम का जगदलपुर नगर निगम स्थानांतरण किया है। बता दें कि उप अभियंता पिंकी खाती पहले भी टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत पर विवादों से घिरी थी। उस दौरान भी उप अभियंता पिंकी खाती का स्थानांतरण हुआ था, लेकिन बाद में राजनीतिक संरक्षण के चलते उनका तबादला रूक गया था।

निकायों के अधिकारियों के स्थानांतरण में राज्य सरकार ने रायपुर नगर पालिक निगम में पदस्थ कार्यपालन अभियंता संजय कुमार वर्मा व मो. इमरान खान का राजनांदगांव स्थानांतरण किया है। इसी तरह छुरिया नगर पंचायत के उप अभियंता मोनेंद्र कुमार साटिया का तबादला राजनांदगांव निगम में किया है। इसके इलावा डोंगरगांव नगर पंचायत के उप अभियंता चंद्रशेखर सारथी को नगर पंचायत नया बाराद्वार और जैजेपुर नगर पंचायत सेे उप अभियंता किशोर कुमार ठाकुर का स्थानांतरण छुरिया नगर पंचायत में किया गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments