राष्ट्रीय श्रम दिवस पर भारतीय मजदूर संघ की रैली

राष्ट्रीय श्रम दिवस पर भारतीय मजदूर संघ की रैली

 

 

राजनांदगांव:राष्ट्रीय श्रम दिवस विश्वकर्मा जयंती के मौके पर जिला भारतीय मजदूर संघ मजदूरों का एक बड़ा सम्मेलन कर रैली निकालेगा, जो शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुये महावीर चौक में समाप्त होगी। इस आशय का निर्णय आज संपन्न भारतीय मजदूर संघ के जिला इकाई की बैठक में लिया गया।

भामसं के जिला मंत्री नरेश कुमार साहू ने प्रेस बयान में कहा कि भारतीय मजदूर संघ प्रारंभ से ही भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिवस 17 सितम्बर को देश के मजदूरों का वास्तविक मजदूर दिवस मानते आया है। इस दिन जहॉ कलकारखानों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति रखी जाती है, उनका पूजन-अर्चन होता है, वही भारतीय मजदूर संघ इसे मजदूरों का बड़ा त्यौहार मानते हुये समारोह करता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय मजदूर संघ म्यूनिस्पल स्कूल स्थित गॉधी सांस्कृतिक भवन में मजदूरों का एक बड़ा सम्मेलन करेगा और सम्मेलन के पश्चात् रैली भी निकाली जायेगी, इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कथिपय वामपंथी संगठनों द्वारा 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है, किन्तु भामसं ने वैचारिक आधार पर 17 सितम्बर को देश के मजदूरों का मजदूर दिवस मानते आया है इस वजह से इस दिन भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता समारोह और रैली कर सार्वजनिक कार्यक्रम करते है। इस तारतम्य में आज स्थानीय दक्षिणमुखी भगवान हनुमान मंदिर महावीर चौक में भामसं के विभाग प्रमुख योगेशदत्त मिश्रा व जिला अध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा व शिव वर्मा की उपस्थिति में एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें इस वर्ष भी बड़ा कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से सुदर्शनदास मानिकपुरी, नरेश साहू, भारती शर्मा, धनेश्वरी साहू, पुहुपदास, केशवराम सिन्हा, बहलराम गौतरिहा, चन्द्रशेखर, पोदास सार्वा, गोपाल साहू, हेमंत साहू, तामेश्वर साहू, चेतन साहू, जयप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में भामसं के कार्यकर्ता उपस्थित थें।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments