राजनांदगांव : दो-तीन दिन पहले जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ आने के बाद स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भागवत साहू ने बाढ़ प्रभावित इलाकों मोहारा, मोहड़, भर्रेगांव, रवेली, खैरा आदि का दौरा किया। इस दौरान श्री साहू ने भर्रेगांव जाने के पहले कन्हारपुरी में रुके पानी अधिक होने की वजह से आगे जाने में काफी दिक्कत हुआ। कन्हारपुरी में रुककर वहां के लोगों से बात किया और मोबाइल फोन के माध्यम से भर्रेगांव के लोगों से मोबाइल पर चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन से हमें कोई मदद नहीं मिला। उनके इस आकस्मिक दौरे से उन्हें यह पता चला कि अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावितों के बचाव एवं राहत कार्य में जिला प्रशासन ने समुचित व्यवस्था नहीं की थी। इस वजह से प्रभावित लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
श्री साहू ने भाजपा सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं को जनता की फिक्र नहीं है। उन्हें तो अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने की फिक्र ज्यादा है। अगर चिंता होती तो इस प्राकृतिक आपदा की स्थिति में भाजपा नेता बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाढ़ में फंसे लोगों को खाने पीने के अलावा अनेक परेशानियों से भाजपा शासन में जूझना पड़ा है। ऐसे मौके पर तो भाजपा नेताओं को आगे जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। लेकिन सिर्फ सत्ता सरकार सुख भाजपा नेता भोग रहे है। इसके अलावा कुल मिलाकर जिला प्रशासन बाढ़ आपदा योजना को लेकर पूरी तरह जीरो रहा। भाजपा राज में अफसर शाही हावी है। सिर्फ हेल्प लाइन नंबर डालकर छोड़ दिया। बाढ़ में फंसे लोगों की चिंता ना तो भाजपा के नेताओं ने की और ना हीं जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने की। जिसको लेकर बाढ़ पीड़ितों में भाजपा सरकार के प्रति काफी रोष देखने को मिला है। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक साहू मौजूद थे।
Comments