सह‌कारी समिति कर्मचारी संघ के किशुन देवांगन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

सह‌कारी समिति कर्मचारी संघ के किशुन देवांगन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

 

राजनांदगांव :  सहकारी समिति कर्मचानी संघ राजनांद‌गांव के नवीन पदाधिकारियों का निवर्वाचन 13 सितंबर 2024 को सम्पन्न हुआ। श्री किशुन देवांगन (गठुला) कर्मचारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष एवं श्री प्रकाश भैसारे (सीतागोटा) सचिवपद पर निर्वाचित हुये। निर्वाचन कार्यक्रम संघ के निवृतमान अध्यक्ष श्री ईश्वर श्रीवास द्वारा नवीन निर्वाचन की घोषणा के पश्चात निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित लाल उड़‌सेना एवं सहायक निवचिन अधिकारी अवधराम साहू एवं श्री संदीप कुमार साहू द्वारा विधिवत निर्वाचन की कार्यवाही प्रारंभ की गयी।

निर्वाचन अधिकारी द्वारा विभिन्न पदों हेत्तु नाम आमंत्रित किये गये। उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष श्री किशुन रेवांगन (गहुला), उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र चन्द्राकर (सूरगी) एवं श्री संतोष साहू (खुसौरिखुल) महिला उपाध्यक्ष श्रीमती बसंती साहू (गठुला), कोषाध्यक्ष श्री रेखा राम साहू (भानपुरी), सचिन श्री प्रकाश भैंसारे (सीवगगोटा), सहसचिव श्री दिलीप शर्मा (दिवानभेडी) संगठन मंत्री श्रीमती अंजू पटेल (तुमड़ीबोर्ड) आदि शामिल है। श्री किशुन देवांगन पूर्व में भी अविभाजित राजनांदगांव जिले के सफलतापूर्वक अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके है। उन्होंने निर्वाचन पश्चात समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये कर्मचारी हित में कार्य करने हेतु करने को प्रतिबद्ध व्यक्त की है।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments