पर्युषण महापर्व सानंद संपन्न

पर्युषण महापर्व सानंद संपन्न

 

डोंगरगढ़  : श्री दिगम्बर जैन समाज का पर्युषण महापर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष ब्रह्मचारी संजीव भैया के सानिध्य में उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम सौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम  ताप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन्य एवं उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का सार नित्य पूजन, अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन, प्रश्न मंच, आरती, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समझाया।

इन दिनों बच्चों से लेकर युवक, बुजुर्गों में धार्मिक क्रियाओं एवं कार्यक्रमों में काफी उत्साह का माहोल देखने को मिला। इस वर्ष शालिनी नीरज जैन, पलक निखिल जैन के द्वारा 10 दिनों का उपवास किया गया जिसकी पारणा जैन बूटी बाड़ा में हुई। 18 सितंबर को जिनेन्द्र भगवान की शोभायात्रा हर्षोउल्लास के साथ गाजे –बाजे के साथ निकाली गयी एवं शाम को सम्पूर्ण समाज का वात्सल्य भोज हुआ। इस प्रकार पर्युषण पर्व सानंद संपन्न हुआ।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments