तेंदुए के हमले से महिला हुई घायल, उपचार हेतु भेजा गया स्वास्थ्य केंद्र

तेंदुए के हमले से महिला हुई घायल, उपचार हेतु भेजा गया स्वास्थ्य केंद्र

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद  : छुरा- घटना छुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरायपाली का है। जहां आज तुलसी बाई पति स्व. जेठूराम गोंड़ सुबह लगभग 5.30 बजे अपने खेत जा रही थी। तभी तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया जिससे महिला बुरी तरह ज़ख़्मी हो गई। जिसे देखने के बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ा और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र छुरा उपचार हेतु भेजा गया। महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। वहीं वन अमला भी तुरंत घटना स्थल पहुंचकर तेंदुए की मानिटरिंक कर रही है वहीं छुरा रेंजर धीरेन्द्र साहू घायल महिला के उपचार का जायजा लेने हेतु स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया है। वहीं छुरा रेंजर ने बताया कि प्राथमिक उपचार हेतु तुरंत उन्हें विभाग की ओर से तीन हजार की सहायता राशि तत्काल प्रदान किया गया और मैं स्वयं गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचकर महिला की स्वास्थ्य उपचार का जायजा ले रहा हूं अभी फिलहाल महिला की स्थिति ठीक है। वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील भी की गई है कि वे जंगल की ओर अभी न जाएं।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments