छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की  मुख्यमंत्री साय से मुलाकात, गरियाबंद जिलाध्यक्ष परमेश्वर राजपूत हुए शामिल 

छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की  मुख्यमंत्री साय से मुलाकात, गरियाबंद जिलाध्यक्ष परमेश्वर राजपूत हुए शामिल 


  
रायपुर  :  छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों एवं कलाकारों का महासंघ है, जिनके पदाधिकारियों ने 20 सितंबर 2024 को वरिष्ठ समाज सेवी टी.एस.सिंह कंवर के सहयोग  एवं छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे के नेतृत्व में विश्राम गृह रायपुर में शाम 7 से 10 बजें तक प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी । जिसमें एसोसिएशन सहित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंटकर पत्रकारों एवं कलाकारों के समस्याओं से अवगत कराया जाए। 

वरिष्ट समाज सेवी टी एस सिंह कंवर बने प्रदेश संरक्षक

बैठक की आमसभा में वरिष्ठ समाजसेवी टी.एस.सिंह कंवर  जो कि वर्तमान मुख्यमंत्री के परिवार हैं उन्हे सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया। तत्पश्चात रात्रि में प्रदेश अध्यक्ष के साथ समस्त पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हुए। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी टी.एस.सिंह कंवर  के प्रयास से मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सभी पदाधिकारियों ने भेंट मुलाक़ात किया। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा क़िया गया।जिसमें मुख्यतः पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार एवं कलाकार कल्याण कोष, पत्रकारों एवं कलाकारों के लिए बीमा, फर्जी एफआईआर पर निष्पक्ष जांच आदि मुद्दों पर चर्चा किया गया‌। 

सीएम साय ने की छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन की कार्यों की सराहना

जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किये, आपको बता दें की छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों एवं कलाकारों का सबसे बड़ा संघठन है, जो निशुल्क इलाज, सुरक्षा तथा साइबर सुरक्षा, विज्ञापन, प्रशिक्षण, यात्रा सैर‌ इत्यादि विषयों पर निरंतर कार्य करती आ रही है। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन‌, छत्तीसगढ़ सरकार से जुड़कर शासन के महत्वकांक्षी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करती है।

 वहीं मुख्यमंत्री ने संघठन के कार्यों की प्रशंसा के साथ आभार भी जताया है तथा भविष्य में संघठन पर किसी भी प्रकार की समस्या ना हो उसके लिए मुख्यमंत्री निवास के एक अधिकारी को संगठन के सहयोग के लिए निर्देशित किये।  मुलाकात के दौरान मुख्य रुप से वरिष्ठ समाजसेवी टी.एस.सिंह कंवर, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभूषण सनेही , संयोजक दशरथ साहू, प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार डॉ संजय निराला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं महासमुंद जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् , कार्यालय प्रभारी वेद प्रकाश महंत, रायपुर संभाग अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष गरियाबंद  परमेश्वर राजपूत, दुर्ग संभाग अध्यक्ष गोपी वर्मा, रायगढ़ जिलाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा नवीन जांगड़े, सारंगढ़-बिलाईगढ़ अध्यक्ष धनीराम निराला, दुर्ग जिलाध्यक्ष अभिषेक साहु, प्रदेश सदस्य दिनदयाल साहू, सुरक्षा प्रबंधक टोपेश ध्रुव , वरिष्ठ सदस्य  जीवन खुंटे तथा तिल्दा से अविनाश उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments