आम आदमी पार्टी ने भूपेश तिवारी को सोपी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने भूपेश तिवारी को सोपी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

राजनांदगांव  :  आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने राजनंदगांव के अत्यंत सक्रिय कार्यकर्ता भूपेश तिवारी को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी है।
जातव्य है कि श्री तिवारी को राजनांदगांव का जिला अध्यक्ष पहले बनाया गया था। अब उन्हें लोकसभा क्षेत्र के सभी चार जिलों की बागडोर सौंप दी गई है। इन जिलों में राजनांदगांव कबीरधाम खैरागढ़ छुईंखदान गंडई और मोहला मानपुर चौकी जिलों का अध्यक्ष बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू और राज्य प्रभारी संजीव झा तथा राज्यसभा प्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया गिरी बेयरिंग के संयुक्त हस्ताक्षरिक पत्र में इन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री तिवारी के पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष बनने पर लोकसभा क्षेत्र के सभी चार जिलों में समर्थकों ने पटाखे फोड़ एवं मिठाइयां बाटकर खुशी का इजहार किया।

21 सितंबर को आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में नगरीय निकाय चुनाव दम खम से लड़ने पर आम सहमति बनी। इसके लिए महापौर नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष पार्षद आदि प्रत्याशी का चयन बाद में किया जाएगा। लोहरीड़ीह जॉच समिति में भी शामिल किए गए। भूपेश तिवारी उल्लेखनीय है कि इन दोनों कबीरधाम जिले के लोहरीड़ीह गांव की घटना अखबारों एवं टीवी चैनलों में प्रमुख समाचार बने हुए हैं। लगातार तीन मौत को लेकर सियासत भी गरमाई हुई है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी अपनी स्तर पर जांच करेगी। इसके लिए जांच समिति गठित कर ली गई है। जिसमें भी भूपेश तिवारी का नाम शामिल है प्रमुखता से शामिल है। बैठक में चंद्रमणि वर्मा, सर्वजीत सिंह भाटिया अशोक चौबे, विवेक सिन्हा, कैलाश पंड्या, लोकेश रामटेके, गुरुदेव, आरिफ खान,एस के खान, प्रकाश खोबरागड़े सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments