मवेशियों को सडक पर खुला छोड़ने वाले पशु मालिकों पर हो  कार्यवाही : कलेक्टर दीपक सोनी

मवेशियों को सडक पर खुला छोड़ने वाले पशु मालिकों पर हो कार्यवाही : कलेक्टर दीपक सोनी

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पशु पालन विभाग  के अधिकारियों एवं गौशाला संचालकों क़ी बैठक ली। उन्होंने सडक पर घूमने वाले  मवेशियों को हटाने के लिए पशु मालिकों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निजी और आवारा पशुओं क़ी पहचान हेतु आवश्यक ट्रेसिंग सिस्टम विकसित करने के भी निर्देश दिए। खुला विचरण करने वाले या बीमार पशुओं क़ी जानकारी  कंट्रोल रूम नम्वर 7000026407 से दिया जा सकता है। इसके साथ है डायल 1962 पर पशुओं के इलाज क़ी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

कलेक्टर ने मवेशियों के व्यवस्थापन हेतु पंचायतों क़ी परिसंपत्ति में गौशाला  क़ा निर्माण कर स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश पश
चिकित्सा विभाग के अधिकारियो को  दिए। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर गौशाला निर्माण किया जाना है उसके आस- पास के गांव में मवेशियों क़ी संख्या अनुसार गौशाला विकसित करें ताकि क्षमता अनुसार गौशाला में समुचित रूप से मवेशियों रखा जा सके। उन्होंने गौशाला संचालन हेतु छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग में पंजीयन कराने एवं नियमानुसार राशि उपलब्ध कराने आवश्यक कार्यवाही करने कहा। कलेक्टर ने राज्य शासन क़ी मंशानुसार  जिले में गौअभयारण्य निर्माण हेतु बड़े क्षेत्रफल के शासकीय भूमि क़ा चिन्हांकन करने  कहा। उन्होंने स्थल निरीक्षण के लिए  पशु चिकत्सा विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय कर उपयुक्त स्थल चयन के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पशुओं के टीकाकरण एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालन क़ी समीक्षा करते हुए कहा कि टीकाकरण के लिए तय समय सीमा 30 सितम्बर तक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए टीकाकरण में तेजी लाएं। मोबाइल मेडिकल यूनिट में पर्याप्त दवाई हो और निर्धारित दिवस अनुसार ग्रामो में कैंप लगाएं।बैठक में उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ नरेंद्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments