ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा

मुंबई: पेरिस फैशन वीक 2024 का आगाज हो चुका है। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक 2024 में शामिल हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने ब्यूटी से जलवा बिखेरा हैं। बता दे कि ऐश्वर्या राय बच्चन ब्यूटी कंपनी लोरियल की ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐश्वर्या कई सालों से पेरिस फैशन वीक पर रैंप वॉक करती हैं। इस साल भी एक्ट्रेस रैंप वॉक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पेरिस फैशन वीक 2024 में ऐश्वर्या राय ने रेड गाउन पहनी थीं। पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने रेड गाउन में अपना जलवा बिखेरा। इस ड्रेस वह खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखी और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मिनिमम मेकअप किया। ऐश्वर्या राय ने वॉक खत्म होने के बाद नमस्ते के साथ सबका स्वागत किया। एक्ट्रेस के इस अंदाज को देख कर फैंस को मिस वर्ल्ड की याद आ गईं।

अभिषेक बच्चन ने खरीदा ऐश्वर्या राय के लिए घर

बता दें कि ऐश्वर्या राय इन दिनों अपने पति और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ सेपरेशन की खबर को लेकर चर्चा में हैं। अभिषेक बच्चन ने मुंबई के जुहू में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक बच्चन का नया अपार्टमेंट पिता अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के करीब हैं। इस घर में अभिषेक अपने वाइफ ऐश्वर्या और बेटी आराध्य के साथ रहेंगे।

ऐश्वर्या राय की फिल्म ताल

ऐश्वर्या राय की फिल्म ताल में अक्षय कुमार और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में री-रिलीज हो चुकी हैं। ऐश्वर्या राय के फैंस इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर भी देख सकते हैं। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म का डायरेक्शन सु सुभाष घई ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या की लव स्टोरी दिखाई गई है। वहीं फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय के मंगेतर रहते हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments