आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु 15 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु 15 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 24 सितम्बर 2024 : एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत आंगनबाड़ी गुरुनानक केंन्द्र 02 आं.बा. कार्यकर्ता पद हेतु एवं आंगनबाड़ी केंद्र घठोली चौक सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।  परियोजना अधिकारी कीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के रिक्त पद पूर्ति हेतु मूल्यांकन समिति द्वारा आवेदिकाओं द्वारा प्राप्त किये गये अंकों के आधार पर प्रथम (प्राविधिक) योग्यता सूची जारी किया गया है। जनसाधारण की जानकारी के लिए उक्त सूची परियोजना कार्यालय एवं नगर पालिका चांपा में 24 सितम्बर 2024 को प्रकाशित कर दिया गया है।

हितग्राही आवेदिका/पक्षकारों के इस संबंध में सप्रमाण दावा आपत्ति 26 सितम्बर 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय में आमंत्रित किया गया है। दावा आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह में लिखित में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए जा सकते है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह से संपर्क किया जा सकता है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments