सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को किया ढेर

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को किया ढेर

सुकमा :  जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत करकनगुड़ा के जंगल-पहाड़ी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा के जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया।

करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन सप्लाई टीम और जगरगुंडा एरिया कमेटी की 30-40 नक्सलियो की उपस्थित सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इस पर जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर और 206 वाहिनी कोबरा की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इलाके में घेराबंदी की गई।

इस दौरान नक्सलियों की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इधर सुरक्षाबलों की टीम ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए नक्सलियों को जवाब दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को सफलता हासिल हुई और 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सर्चिंग ​अभियान में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कई सामग्री भी बरामद की।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments