जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने अधिकारियो को किया निर्देशित

जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने अधिकारियो को किया निर्देशित

राजनांदगांव : सोमवार को जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक संपन्न हुई। सामान्य सभा की बैठक में लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विघुत विभाग , सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।  जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीताघासी साहू ने कई मुद्दे को उठाकर जांच की मांग की गईं। बैठक मे जिले मे पी डब्लयू डी विभाग द्वारा बनाई गईं सड़को की गुणवत्ता पर जमकर सवाल खडे किए।

छह माह के भीतर ही कई सड़को के उखड़ जाने के मामले मे जांच की भी मांग की गईं।महिला एवं बाल विकास विभाग , विघुत विभाग के अधिकारियो को भी जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने बैठक मे निर्देशित किया।पी डब्लयू डी द्वारा किए गए जा रहे कार्यों को लेकर सदस्यों ने नाराजगी भी जताई। साधारण सभा की बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू,जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ,जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरुचि सिंह,जिला पंचायत सभापति,सदस्यगण सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments