खुज्जी : विधानसभा क्षेत्र-77 खुज्जी के अंतर्गत अंबागढ़ चौकी में दिनांक 9 एवं 10 सितंबर, 2024 को हुई अतिवृष्टि से नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी, वार्ड क्रमांक 5,8,11,12,13 एवं 14 में आए बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों तथा किसानों को हुए नुकसान से क्षतिपूर्ति की मांगो को जिला कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय अंबागढ़ चौकी में दिनांक 23 सितंबर 2024 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।जिसमें माननीय लोकप्रिय विधायक श्री भोलाराम साहू जी, रितेश मेश्राम उपाध्यक्ष नगर पंचायत चौकी, अशोक मानिकपुरी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, नरेश शुक्ला महामंत्री, उदेराम साहू अध्यक्ष किसान नेता सम्मिलित हुए।
सभी ने अपने उद्बोधन में बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग किए l विधायक भोलाराम साहू जी ने जनसभा को सम्बोधित किया तथा तहसीलदार अंबागढ़ चौकी श्रीमती अनुरिमा टोप्पो एवं नायब तहसीलदार को श्री साहू जी ने छत्तीसगढ़ शासन, प्रशासन से अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावितों के क्षतिग्रस्त मकानों एवं नुकसान राशन समाग्री, अन्य दैनिक उपयोग की सामग्रियों का पटवारी एवं राजस्व अधिकारी से निरीक्षण कराया जाकर पीड़ितों की आर्थिक समस्या के दृष्टिगत शीघ्र राहत एवं मुआवजा प्रदाय करने संबंधी ज्ञापन सौंपा।इस दौरान बेनीराम, प्रताप धावड़े,मोनू कुरैशी, मनीष बंसोड़, मुकेश सिन्हा,रजिया एवं पार्षदगण, कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा प्रभावित परिवार की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments