किसान अधिक से अधिक जैविक खेती करे-भोई

किसान अधिक से अधिक जैविक खेती करे-भोई

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा :  भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना परंपरागत कृषि विकास योजना से लाभान्वित करने के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशन एवं उपसंचालक कृषि चंदन कुमार राय के मार्गदर्शन में   विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चुरकीदादर एवं पंडरीपानीगाेंड में उड़द फसल प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसी तारतम्य में आज ग्राम छतरमड़ई में उड़द फसल अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

प्रशिक्षण में जैविक खेती को प्रोत्साहित कर उड़द फसल खेती के लाभ के बारे में जानकारी दिया  गया। प्रशिक्षण में  नरेंद्र कुमार भोई वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड छुरा उपस्थित होकर  किसानों को परम्परागत कृषि विकास योजना अंतर्गत घटक,आदान सामग्री ट्राईकोडर्मा, पोटास मोबिलिज, सोलर लाइट ट्रैप,फेरोमेन ट्रैप, पीएसबी, राइजोबियम कल्चर के उपयोग, पीजीएस सिस्टम पोर्टल में किसान के उत्पाद को ऑनलाइन के बारे में जानकारी दिया गया ।  परंपरागत कृषि विकास योजना किसानों को जैविक खेती की दिशा में जोड़ने का महत्वपूर्ण रास्ता है। साथ ही उड़द फसल का निरीक्षण कर जैविक खाद, कीटनासक तकनीक जीवामृत, निमास्त्र, बनाने के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments