सुकूलदैहान के पूर्व सरपंच, समाजसेवी एवं चंडी मंदिर के संस्थापक बाबु राम कृष्ण दास वैष्णव का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

सुकूलदैहान के पूर्व सरपंच, समाजसेवी एवं चंडी मंदिर के संस्थापक बाबु राम कृष्ण दास वैष्णव का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

डोंगरगढ़  :  सुकूलदैहान के पूर्व सरपंच , समाजसेवी , गौशाला , यशोधरा संस्कार स्कूल एवं चंडी मंदिर के संस्थापक दाऊ बाबु राम कृष्ण दास वैष्णव जी का 30 सितंबर 2024 को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बाबु राम कृष्ण दास जी ने अपने जीवन में समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया था। 1 अक्टूबर 2024 को उनकी अंतिम यात्रा संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

उनके अंतिम दर्शन करने वालों में लोधी ट्रेवल्स के सुप्रीमो सीपर राम लोधी, लोधी कृषि फार्म के संचालक ईश्वर दास लोधी, अधिवक्ता कमल किशोर लोधी, छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी, लोधी पेट्रोलियम के प्रोपराइटर सहित पूरा लोधी परिवार मौजूद था। सभी ने दाऊ बाबु राम कृष्ण दास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

इस दुखद अवसर पर विष्णु लोधी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, "दाऊ बाबु राम कृष्ण दास जी का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में समाज सेवा और धार्मिक कार्यों को प्राथमिकता दी, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सरलता, धार्मिक आस्था और सेवा भावना से हम सभी प्रेरित होते रहेंगे। आज हम एक महान व्यक्तित्व को खो चुके हैं, लेकिन उनकी शिक्षाएं और योगदान सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।"

विष्णु लोधी ने यह भी कहा कि बाबु राम कृष्ण दास जी का समर्पण और समाज के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का स्रोत बनी रहेगी। उनके द्वारा स्थापित चंडी मंदिर और उनके सामाजिक कार्य उनके जीवन की अनमोल धरोहर हैं, जो हमें उनकी याद दिलाते










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments