महतारी वंदन योजना बना महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा :भाजपा नेत्री

महतारी वंदन योजना बना महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा :भाजपा नेत्री

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के संबंध में स्थानीय भाजपा नेत्रियों ने कहा कि यह योजना निम्न एवं मध्यम वर्ग के महिलाओं के लिए अनेक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध होकर मुश्किल वक्त का सहारा बन गया है।स्थानीय भाजपा नेत्री जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमीन लाउत्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी  ने कहा कि आज भी पुरुष प्रधान भारतीय समाज में महिलाओं को छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पुरुषों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। आज के दौर में भी कामकाजी महिलाओं द्वारा अपने मेहनत से किए गए अनेक कार्यों का पैसा भी उनके पिता, पति, ससुर या उनके घर के मुखिया के पास जमा होता है। लेकिन राज्य सरकार के महतारी बंदन योजना की राशि प्रतिमाह संबंधित महिला के खाते में सीधे जमा होने से यह राशि राज्य के महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है।

भाजपा नेत्रियों ने कहा कि पूरे राज्य की भाँति जिले में भी इस योजना का बेहतरीन प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार की इस लोक कल्याणकारी योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1 हजार रूपये की राशि मिलने से महिलाओं के लिए आर्थिक संबलता का आधार बन गया है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना क्षेत्र की अनेक गरीब एवं मध्यम वर्ग के महिलाओं के लिए हर तरह से उपयोगी सिद्ध होकर मुस्किल वक्त का सहारा बन गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लागू होने के पूर्व उसे अनेक महिलाओं को बीमारियों के ईलाज तथा दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अपने पति, ससूर तथा घर के मुखिया के ऊपर आश्रित रहना पड़ता था। लेकिन प्रत्येक माह इस योजना की राशि उनके खाते में जमा होने से अब उसे इन चीजों का प्रबंध करने में किसी प्रकार की कठिनाई नही हो रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments