अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी

 

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी एल के गायकवाड़ के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा 32.04 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला सहित 7.20 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड गोवा विदेशी मदिरा जब्त किया गया है।

जिसमें 5 अक्टूबर को ग्राम लिमतरा में प्रेम कुमार निषाद से 115 नग कुल मात्रा 20.70 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला ज़ब्त किया गया है। इसी तरह भाटापारा के सलोनी निवासी हरबंश कुर्रे से 63 नग कुल मात्रा 11.34 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला ज़ब्त किया गया। इसी तरह दतरेंगी निवासी परसराम यादव से40 नग कुल मात्रा 7.20 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड गोवा विदेशी मदिरा ज़ब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59(क) एवं छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59(क) 36 का प्रकरण कायम कर न्यायलायिन अभिरक्षा में जेल भेजा गया और प्रकरण विवेचना में लिया गया। उक्त कार्रवाई में आबकारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश सिंह,उपनिरीक्षक दिनेश कुमार साहू, देवनंदन सिंह टंडन,आबकारी प्रधान आरक्षक श्रीमति राधा गिरी गोस्वामी,नगर सैनिक कमल वर्मा,चिंतामणि डहरिया, राजकुमारी पैकरा वाहन चालक अन्नू धीवर का विशेष योगदान रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments