भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भंवरमरा में चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भंवरमरा में चलाया सदस्यता अभियान

राजनांदगांव  :  संपूर्ण देश में भाजपा की पुरानी सदस्यता समाप्त कर नए सिरे से सदस्य बनाए जाने की कड़ी में जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा लगातार प्रयास रत है। 
इसी कड़ी में ग्राम भंवरमरा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। श्री शेख के नेतृत्व में चली अभियान के दौरान मोर्चा के अन्य सदस्य पदाधिकारी गण के अलावा गांव के प्रमुख लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। मुहिम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा के रीति नीति पर विश्वास करते हुए सदस्य बनना और बनाना मंजूर किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान के परिपालन में ग्राम भंवरमरा में गत दिवस 10 अक्टूबर 2024 को अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा बूथ क्रमांक 153 व 154 में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सदस्यता अभियान के दौरान गांव में मिले जैसे माहौल रहा। ग्रामीणों ने अपने बारी बारी से अपनी सदस्यता भाजपा के रूप में ग्रहण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रमेश पटेल,  दक्षिण मंडल अध्यक्ष श्री तरुण लहरवानी, महामंत्री श्री हकीम खान, गोलू गुप्ता, भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष भाई प्रखर श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो. इरफ़ान शेख, महामत्री श्री ज़हीर अब्बास, उपाध्यक्ष हेरि जोसेफ, असलम खान, मंडल अध्यक्ष नदीम बड़गुजर, सलीम कुरैशी, अफसर खान, भुरू बड़गुजर, अरशद अली, तबरेज खान, अहमद खान, बबलू साहू, ग्राम भवरमरा के बूथ क्रमांक 153 एवं 154 की सरपंच प्रेमलता साहू, पूर्व उप सरपंच दिलीप कुमार साहू, शक्ति केंद्र सहसंयोजक, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार साहू, बूथ अध्यक्ष मनीराम गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य महेश साहू, रामकुमार साहू, भोलाराम साहू, माकन सोनकर, गिरवर साहू, राजेश यादव, सोहन सिंह, रामकुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, राकेश साहू, कौशल साहू, अजय साहू, मिथिलेश देवांगन, गणपत मानिकपुरी, मोहनलाल साहू, पूर्व प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भंवरमरा कोमल साहू, ईश्वर सोनकर, उमेश साहू, छबील, दिलीप सिन्हा, संतराम विश्वकर्मा, पुखराज साहू, माखन सोनकर, सुजाता मानिकपुरी, सक्रीय कार्यकर्ता एवं ग्राम के समस्त भारतीय जनता पार्टी के सदस्य वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। समवेत तौर से अल्पसंख्यक मोर्चा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद थे ।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments