डोंगरगढ़ : ग्राम पंचायत हरणसिंघी में आयोजित बतौर मुख्य अतिथि विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने नवरात्र की पर्व की हार्दिक एवं मां शारदा, मां बम्लेश्वरी को नमन करते हुए कहा कि हमारे ग्राम हरणसिंघी में अत्यंत हर्ष का माहौल बना हुआ है, ऐसे आयोजनों से हमारे गांवों में एक अलग ही खुशी का माहौल बना रहता है, जिसे हम समस्त ग्रामवासी एकजुट होकर ऐसे बड़े-बड़े आयोजनों को सफल बनाए, ऐसे आयोजनों से हमारे बच्चों को सीख मिलती रहती है, हमें ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की समस्त ग्रामवासी को हार्दिक एवं आयोजक गणों का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम विकास के लिए 1 लाख रुपए शेड के लिए घोषणा की। इस दौरान शुरेश सिन्हा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ ग्रामीण, चुम्मन साहू, रूपेश वर्मा, ओमप्रकाश यादव, हरी कदम, पारस कदम, विश्वनाथ यादव, बेखलाल लाउतरे, एवं समस्त कार्यकर्ता आयोजक, समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments