मोहला: जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत गत दिवस हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सेक्टर स्तरीय हितग्राही मूलक योजनाओं का निवारण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत नवागांव में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाएं जिसमें मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा, सुखद सहारा पेंशन, राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, राष्ट्रीय विकलांग पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन इसके साथ ही राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना, श्रद्धांजलि योजना, राशन कार्ड संबंधित निराकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा जॉब कार्ड और भुगतान संबंधित निराकरण सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य योजना के निराकरण हेतु शिविर का संचालन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, सरपंचगण जिसमे मुख्य रूप से अनिला उसारे सरपंच नवागांव, रामुलाल घावड़े सरपंच पेंदोडी, धन्नू राम करगामी सरपंच गड्डोमी, तामन रावते सरपंच बागडोंगरी, श्रीमती राम बाई पोटाई सरपंच मोरचूल सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर मोहम्मद हनीश, करारोपन अधिकारी बीआर धु्रव, औंधी क्षेत्र के सचिव, रोजगार सहायक और इस शिविर का लाभ उठाने के लिए अधिक संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
.jpeg)

Comments