नवरात्रि पर्व में लोक निर्माण विभाग ने निभाई जिम्मेदारी 

नवरात्रि पर्व में लोक निर्माण विभाग ने निभाई जिम्मेदारी 


डोंगरगढ़ :  नवरात्रि पर्व में देवी दर्शन करने आने वाले भक्तों को आवाजाही में बेहतर सुविधा मिले इस दृष्टि से लोक निर्माण ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा नवरात्रि में पदयात्री मार्ग के अलावा नगर को जोड़ने वाले प्रत्येक मार्ग में विभाग के कर्मचारियों द्वारा सड़क मरम्मत करने के साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर मार्ग के दोनो ओर साफ सफाई की गई। विभाग के एसडीओ पीके सिंह ने चर्चा में बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर देवी भक्तों को आवाजाही में सुविधा देने की दृष्टि से शहर को जोड़ने वाले बोरतलाव से डोंगरगढ़, मोहरा, ढारा मार्ग, सुकुुलदैहान से डोंगरगढ़, तुमड़ीबोड़, मुरमुंदा मार्ग, चिचोला से डोंगरगढ़ के दोनों और साफ सफाई की गई। इसी प्रकार वाहन पार्किंग में भी विभाग के कर्मचारी बेरिकेट्स कर वाहनों की सुरक्षा के लिए कार्य किया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments