नगर सैनिक भर्ती हेतु निःशुल्क कोचिंग का आयोजन

नगर सैनिक भर्ती हेतु निःशुल्क कोचिंग का आयोजन

कोण्डागांव, 16 अक्टूबर 2024  : नगर सैनिक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल महिलाओं को आगामी माह में लिखित परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त परीक्षा हेतु जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह कोचिंग 15 अक्टूबर 2024 से 30 अक्टूबर 2024 तक हर दिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सेन्ट्रल लाईब्रेरी कोण्डागांव में होगी। यह कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो नगर सैनिक भर्ती में भाग लेना चाहती हैं और लिखित परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। इस निःशुल्क सुविधा का लाभ लेने के लिए महिला अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2024 तक लाईब्रेरी में उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए इस नम्बर पर संपर्क +91-9584020279 करें।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments