लिपिक संघ की बड़ी सफलता,जी एस टी विभाग में होगे संलग्नीकरण समाप्त

लिपिक संघ की बड़ी सफलता,जी एस टी विभाग में होगे संलग्नीकरण समाप्त

संघ प्रतिनिधिमंडल के साथ अधिकारियों की बनी सहमती

 

छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा जी एस टी विभाग में संलग्नीकरण के खिलाफ मोर्चा खोला था जी एस टी विभाग के जॉइंट कमिश्नर ने प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी से दूरभाष पर बात करके घेराव स्थगित करने का निवेदन किया साथ ही वार्ता के लिए आमंत्रित किया पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज संघ का प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी एवं जिलाध्यक्ष जवाहर यादव के नेतृत्व में संयुक्त आयुक्त नरेन्द्र वर्मा से चर्चा करने जी एस टी मुख्यालय पहुंचा और चर्चा की जिसमे संघ द्वारा बिना सहमती संलग्न किए गए कर्मचारीयों की सूची सौंपी, जिसपर उन सभी कर्मचारीयों के संलग्नि करण समाप्त करने पर सहमती बनी और जी एस टी विभाग के कर्मचारीयों को इस वार्ता से बड़ी राहत पहुंची चर्चा में विभाग के सभी कर्मचारीयों को पद अनुरूप कार्य करवाने एवं स्थापना प्रभारी समारु वर्मा को हटाते हुए पद अनुरूप कार्य लेने पर भी सहमती बनी , संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की वार्ता में सहमती बने सभी मुद्दों पर शीघ्र क्रियान्वयन की संघ ने आशा व्यक्त की, क्रियान्वय में यदी देरी की जाती है तो बड़े आंदोलन का विकल्प संघ के पास खुला रहेगा आज की वार्ता में प्रमुख रुप से प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू, विभागाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमति जगदीप बजाज, लिपिक संघ के संरक्षक अकाश त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष जवाहर यादव, महीला प्रकोष्ठ निशा यादव, लोकेश वर्मा, प्रांतीय सचिव गौतम हाजरा, अमितेश तिवारी, किशोर पटेल, राजकुमारसाहू जिला सचिव, सेवाराम उईके अध्यक्ष वाहन चालक संघ , युवराज शर्मा, दरस साहू अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी, सुरेश शुक्ला अध्यक्ष जी एस टी बार एसोशिएशन, प्रीतम दास मानिकपुरी अध्यक्ष जी एस टी शामिल थे.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments