गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत लवन स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली के निर्देश पर सत्र2024-25 के लिए बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के लिए 17 सितम्बर गुरुवार को बैठक आयोजित रहा।जिसमें संयोजक संतोष कुमार प्राचार्य डीएव्ही मुख्यमंत्री स्कूल टिकुलिया भाटापारा ,सदस्य के रूप में बी गिरजा प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बलौदाबाजार,जीसी दास अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल लाहोद,भुवनेंद्र सिंह प्राचार्य डी एव्ही मुख्यमंत्री स्कूल छरछेद कसडोल,संदीप कुमार पटेल डीएव्ही मुख्यमंत्री स्कूल खम्हरिया के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय लवन से मंदोदरी सेठ,पीजीटी जीव विज्ञान से राजेन्द्र सिक्का,ग्रंथपाल एवं कार्यालय प्रभारी रंजन उपाध्याय,बी के बघेल,पोखर सिंह कंवर,कांति लाल पटेल,राहुल राय,सहित सरजू पटेल उपस्थित रहे।
Comments