सांसद की अनुशंसा पर नगर विकास के लिए मिले 3 करोड़ रुपए

सांसद की अनुशंसा पर नगर विकास के लिए मिले 3 करोड़ रुपए

खैरागढ़  :  लोकसभा सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर नगरपालिका परिषद खैरागढ़ में 2 करोड़ 98 लाख 42 हज़ार की प्रशासकीय स्वीकृति नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने प्रदान की है। उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने 21 अगस्त को प्रत्येक नगरपालिका को वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु राशि रू. 3.00 -3.00 करोड की अनुदान राशि स्वीकृति प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु निम्नानुसार 55 कार्यों हेतु अधोसंरचना मद अंतर्गत राशि रूपयें 298.42 लाख (रूपयें दो करोड़ अन्ठानवे लाख व्यालीस हजार मात्र) की अनुदान स्वीकृति प्रदान की गई है। विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,पालिका अध्यक्ष गिरिजा नंद चंद्राकर,पालिका सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता,मंडल भाजपा अध्यक्ष व पार्षद विनय देवांगन,उपाध्यक्ष रज्जाक खान,पार्षद टिकेश्वरी पटेल,शैलेन्द्र वर्मा,दिलीप राजपूत,सुमीत टांडिया,सुमन दयाराम पटेल,मोनिका रजक,अजय जैन,रेखा विकेश गुप्ता,दीपक देवांगन,त्रिवेणी राजेश देवांगन,रूपेंद्र रजक, पुरुषोत्तम वर्मा,देवानंतीं कमलेश कोठले,शत्रुघ्न धृतलहरे,पुष्पा सिंदूर,चंद्रशेखर यादव,दिलीप लहरे सहित समस्त जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव व सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया है। 


होगा सीसी रोड निर्माण 


सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने बताया कि वार्ड क्रमांक 03 गायत्री नगर विष्णु यादव के घर से लच्छू यादव के घर तक सी.सी. रोड कार्य के लिए 2.75 लाख, वार्ड क. 03 मोंगरा सड़क पुलिया से लेकर सुरेश भट्ट के मकान तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 5 लाख, वार्ड क. 03 गायत्री नगर में पुल से लेकर राजकुमारी ठाकुर के मकान तक सी.सी. रोड कार्य 7.30 लाख, वार्ड क्र. 04 सुर्यदमन सिंह के घर से दुलेश्वर सिंह के घर तक सी.सी. रोड कार्य 3.25 लाख, वार्ड क. 04 राधा कृष्ण मंदिर के सामने सी.सी. रोड कार्य 3.25 लाख, वार्ड क्र. 04 राजेन्द्र सिंह गहरवार घर के बाजू में सी.सी. रोड कार्य 1 लाख,वार्ड क्र. 05 जमातपारा गणेश रजक के घर से नदी तक सी. सी रोड कार्य 4.35 लाख, वार्ड क्र. 09 बजरंग होटल के पीछे से नदी तक सी.सी. रोड कार्य 2.60 लाख, वार्ड क. 11 किल्लापारा लोकेश यादव के घर के सामने से ताम्रकार के घर तक सी.सी. रोड कार्य 0.85 लाख,वार्ड क. 12 अमलीपारा सुखउ वर्मा के घर से आलोक वर्मा के घर तक सी.सी. रोड कार्य 11.75 लाख, वार्ड क. 12 अमलीपारा कीर्तन साहू के घर से ठाकुर राम के घर तक सी.सी. रोड कार्य 19.11 लाख, वार्ड क. 13 रेखावर्मा के घर से देवारी भाट रोड तक सी.सी. रोड कार्य 3.25 लाख, वार्ड क. 16 सुखेन्द्र निषाद के घर से हेमन बाई के घर तक सी.सी. रोड कार्य 5.90 लाख, वार्ड क. 16 दीनदयाल के घर से सुखमा के घर तक सी.सी. रोड कार्य 7.87 लाख, वार्ड क. 16 मोहन के घर से नदी तक सी.सी. रोड कार्य 11.75 लाख, वार्ड क. 17 फूलसिंग देवांगन के घर से दुर्गामंच तक सी.सी. रोड कार्य 5.55 लाख, वार्ड क 18 भागा बाई के होटल से संदीप देवार के घर तक सी.सी. रोड कार्य 4.27 लाख, वार्ड क 18 शिवमंदिर रोड से अर्जुन वर्मा के घर तक सी.सी.रोड कार्य 4.88 लाख, वार्ड क्र.18 समीर कुरैशी के घर से अरिहंत आटो तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 1.62 लाख, वार्ड क्र. 10 किशोर सिंह के खेत से देव सिंह वर्मा के खेत तक नाली निर्माण कार्य 4.50 लाख, वार्ड क्र. 10 जोशी के घर से कैलाश के घर तक सी.सी. रोड 3.94 लाख, वार्ड क्र.10 संजय रजक के घर से पावर हाऊस नदी तक सी.सी. रोड 6.56 लाख, वार्ड क्र. 10 संजीत के घर से मेन रोड तक नाली निर्माण कार्य 2.10 लाख, वार्ड क्र.10 भागचंद जोषी के घर से विनोद यादव के घर तक पेवर ब्लाक कार्य 1.72 लाख, वार्ड क्र. 06 नरेश पाण्डेय के घर से नाला तक नाली निर्माण 5.75 लाख, वार्ड क्र. 06 अखलेश पटेल के घर से चैक तक नाली निर्माण 15.32 लाख, वार्ड क्र.14 भुजबल टंडन के घर से राजकुमार के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 1.63 लाख, वार्ड क्र.07 किशन पेंटर के दुकान के सामने सी.सी.रोड निर्माण कार्य 1.07 लाख, वार्ड क्र. 07 ललीत ज्वेलर्स के पास सी.सी. रोड निर्माण कार्य 1.07 लाख, वार्ड क्र.20 कलेक्टर बंगला से पिपरिया जलाशय आफिस तक नाली निर्माण कार्य 11.12 लाख, वार्ड क्र. 04 सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण 7.36 लाख, वार्ड क्र. 11 मणीकंचन केन्द्र में बाउंड्रीवॉल निर्माण 8.70 लाख, वार्ड क्र 10 सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 4.43 लाख, वार्ड क्र. 03 जांगडे पटवारी के घर से राजकुमारी मैडम के घर तक सी. सी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, वार्ड क्र. 03 जागडे पटवारी के घर से योगेन्द्र जडेजा के घर तक आर. सी.सी. नाली निर्माण कार्य 5.00 लाख, वार्ड क्र. 03 भागवत शरण सिंह से गंजीपारा रोड तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 5 लाख, वार्ड क्र. 06 केवरी रजक के घर से राधे देवांगन के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 2.27 लाख,वार्ड क्र.09 सत्यम गारमेंट से नाला तक नाली निर्माण कार्य 1.61 लाख, वार्ड क्र.10 मेन रोड से गौषाला तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10 लाख, वार्ड क्र.11 विमल श्रीवास्तव के घर से पन्ना कोसरे के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 1.83 लाख, वार्ड क्र.12 राजीव चन्द्रांकर के घर से मुख्य नाला तक आर.सी.सी. नाली 3.02 लाख, वार्ड क्र. 13 देवारीभाट रोड से मेहतर दास के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 5.90 लाख, वार्ड क्र.14 भूपेन्द्र गौकर के घर से कुमार भोण्डेकर के घर तक सी.सी. रोड 5.68 लाख, वार्ड क्र.14 भुजबल टंडन के घर से राजकुमार के घर तक सी.सी. रोड 1.83 लाख, वार्ड क्र. 14 नारद कोठले के घर से मनीकलाल कोसरे के घर तक सी. सी. रोड निर्माण कार्य 4.10 लाख, वार्ड क्रमांक 14 में सरस्वती मंच से नदी तक सी.सी. रोड 4.26 लाख,वार्ड क्र.09 मंगल सारथी के घर से मुख्यमार्ग तक सी.सी. रोड 3.35 लाख, वार्ड क्र.03 से मिनी उद्यान निर्माण 5.00 लाख, वार्ड 01 कबीर कुटीर से अरुण वर्मा के घर तक नाली निर्माण 8.82 लाख की स्वीकृति शासन ने प्रदान किया है। 

हाईमास्क लाइट से रोशन होगा नगर

वार्ड क्र. 04 में हाई मास्क लाईट 6.37 लाख,वार्ड क्र.07 जय स्तंभ चैक में हाई मास्क लाईट 6.37 लाख,वार्ड क्र.09 ईतवारी बाजार में हाई मास्क लाईट 6.37 लाख की लागत से हाईमास्क लाइट लगाए जाएंगे। वार्ड क्र.19 टिकरापारा में सामुदायिक भवन निर्माण 10.00 लाख, वार्ड क्र.20 सिविल लाइन में सामुदायिक भवन निर्माण 10.00 लाख, वार्ड क्र. 17 में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण 5 लाख खर्च किए जाएंगे।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments