राजनांदगांव पुलिस द्वारा ‘नवा बिहान’ के तहत् 150 से अधिक स्थान में साइबर एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया जवेगा

राजनांदगांव पुलिस द्वारा ‘नवा बिहान’ के तहत् 150 से अधिक स्थान में साइबर एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया जवेगा

राजनांदगांव  : पूरे प्रदेश में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी परिप्रेक्ष्य में राजनांगांव पुलिस द्वारा भी दिनांक 05.10.2024 से 19.10.2024 तक साइबर जागरूकता पखवाड़ा चला रही है। दिनांक 18.10.2024 को 12ः00 बजे से एक साथ ‘‘नवा बिहान’’ के तहत् 150 से अधिक स्कूल, कॉलेजों एवं अन्य स्थानों में साइबर जागरूकता एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया जावेगा। जिसमें पुलिस के अधिकारियों एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जिसमें पुलिस महानिरीक्षक महोदय, कलेक्टर महोदय, जिला पंचायत सी.ई.ओ., संयुक्त कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एडीएम, उप पुलिस अधीक्षक एवं अन्य करेंगे साइबर अपराध एवं नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान।

उक्त कार्यक्रम मुख्य रूप से राजनांदगांव अनुविभाग के वेसलियन स्कूल, कमला कॉलेज, युगांतर पब्लिक स्कूल, शास. उद्यानिकी कॉलेज पेंड्री, साइंस कॉलेज, दिग्विजय कॉलेज, गायत्री स्कूल, एबीस कम्पनी इन्दामरा, ठाकुर प्यारेलाल स्कूल तथा डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव अनुविभाग के अन्य स्कूल व कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा, जिसमें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के समस्त सम्मानीय सदस्यगण सादर आमंत्रि है।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments