जिले के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम खुर्सीपार खुर्द, खोलारघाट, कौहापानी क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का भ्रमण

जिले के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम खुर्सीपार खुर्द, खोलारघाट, कौहापानी क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का भ्रमण

राजनांदगांव : माओंवादियों द्वारा काल्पनिक एवं अव्यवाहरिक तथा विकास विरोधी विचारधाराओें के माध्यम से अंदरूनी इलाके की आम जनता को गुमराह करते हुए क्षेत्र की विकास में बाधा बने है लेकिन जिले की जनता द्वारा माओंवादियों के सिद्वान्त के खोखलेपन को समझते हुए उनका साथ छोडकर शासन प्रशासन का साथ देकर आने वाली पीढी हेतु एक मजबूत नींव रखना शुरू कर दिया है। इस कारण से जिला की अंदरूनी एवं सीमावर्ती क्षेत्र में भी सड़क निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्य से आम जनता लाभान्वित हो रहे है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.10.2024 को श्री दीपक झा, पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव, श्री संजय अग्रवाल, कलेक्टर राजनांदगांव, श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल अभियान राजनांदगांव, श्री मनोज मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) डोंगरगढ़, श्री आशीष कंुजाम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़, श्री अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक, नक्सल अभियान राजनांदगांव, निरीक्षक मिलन सिंह, थाना प्रभारी बोरतालव एवं निरीक्षक ढाल सिंह, चौकी प्रभारी मोहारा व अन्य नक्सल सेल, डीआरजी के अधिकारी जवान थाना बोरतालव, डोंगरगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम- खोलारघाट, खुर्सीपार खुर्द, कौहापानी, कुर्रेझर, चिखलाकसा क्षेत्र में मोटर सायकल से भ्रमण किया गया एवं ग्रामीणों एवं आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों व शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षा गुणवत्ता एवं मध्यान भोजन के संबंध में चर्चा की गई है बच्चो को चाकलेट व बिस्किट भी बाटा गया। भ्रमण के दौरान प्रस्तावित रोड़ एवं पुल-पुलियॉ का भी निरीक्षण कर चर्चा किया गया। तत् पश्चात कैम्प कोठीटोला में पुलिस एवं आईटीबीपी के द्वारा 30-35 शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों को लिखित एवं फिजिकल फिटनेश की तैयारी करवाया जा रहा है उनसे कैम्प कोठीटोला में मुलाकात किया गया एवं प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली गई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये मोटिवेट किया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments