कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया महिला किसान दिवस

कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया महिला किसान दिवस

राजनांदगांव 19 अक्टूबर 2024  : कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में 15 अक्टूबर को वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुजन झा के मार्गदर्शन में महिला किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला कृषकों की कृषि में बदलाव की भूमिका है। कृषि विज्ञान केन्द्र की  वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुजन झा ने कृषि में बदलाव लाने में महिला उद्यमियों की भूमिका पर महिला कृषकों से चर्चा की, साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी।  डॉ. गुंजन झा उद्यानिकी विशेषज्ञ ने फल-फूल, सब्जी-भाजी की विभित्र कास्त तकनीक के बारे में महिलाओं से चर्चा की। खेती में महिलाओं की सहभागिता एवं पोषण पर भी चर्चा की गई। 

  इंजीनियर श्री अतुल डांगे ने धान की कटाई में विभिन्न यंत्रों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री संतलाल देशलहरे ने धान एवं सब्जियों में लगने वाले कीट एवं उनके उपचार की जानकारी के साथ कीटनाशक के समुचित उपयोग में किसानों को सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। जिले के विभिन्न विकासखण्डों से 60 महिला कृषक  कृषि विज्ञान केन्द्र में उपस्थित हुई एवं अपने अनुभव वैज्ञानिकों के साथ साझा किया। कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री मनीष कुमार सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. योगेन्द्र श्रीवास, कार्यक्रम सहायक श्री जितेन्द्र कुमार मेश्राम, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष गौरव शुक्ला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जयसिंह खेंगर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमति सरिता रामटेके, सरपंच ग्राम पंचायत सुरगी श्री आनंद साहू व लगभग 60 महिला कृषक व महिला स्वसहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments