राजनांदगांव : ग्राम जोशीलमती वार्ड-1 के एकता नवयुवक समिति एवं ग्रामवासियो द्वारा गणपति उत्सव आयोजन के अवसर पर 15अक्टूबर 2024 को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक खुज्जी भोलाराम साहू शामिल होकर गणपति जी की पूजा कर, आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें दिए। इस दौरान राजकुमारी सिन्हा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष छुरिया, राजू सिन्हा कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया, मनोज सिन्हा ,हिरेन्द्र साहू, श्रीमती मुलेशवरी श्याम, तामेश्वर साहू, राजेश साहू, प्यारेलाल मंडावी, चंद्रकांत साहू, ताम्रज साहू, कोमल साहू, पुनाराम सिन्हा एवं समिति के सभी पदाधिकारीगण तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।
Comments