पूरे नगर निगम को चमकाएंगे  :राजेश चंपू गुप्ता

पूरे नगर निगम को चमकाएंगे :राजेश चंपू गुप्ता

राजनांदगांव :  शहर की इंदिरा नगर वार्ड के जुझारू पार्षद राजेश चंपू गुप्ता कुछ दिनों पहले शहर की सफाई व्यवस्था से खराब होने से खिन्न होकर हाथों में झाड़ू थाम कर वार्डों की सफाई में अकेले ही जुट गए हैं। यह उसी तर्ज पर जैसे एक पत्थर तबीयत से तो उछालो यारों आसमान में कैसे सुराग नहीं हो सकता निकल पड़े हैं। दूसरा यह पंक्ति भी उन पर फिट बैठती है कि अंधकार को क्यों अधिक करें अच्छा हो एक दीप जलाएं राजेश गुप्ता चंपू इसी तर्ज पर काम कर रहे हैं। वह अकेले तो निकले थे पर अब उनके पीछे करवां चल पड़ा है। वह क्रमिक रूप से एक-एक वार्ड को निपटा रहे हैं। उनका संकल्प है कि समूचे वार्ड में अकेला ही झाड़ू लेकर निकले सड़कों गलियों और नालियों के सफाई में गंभीरता दिखाएं आगे पीछे कोई साथ आए या ना आए लेकिन यह संस्कारधानी है। बहुत से लोग उनके पीछे-पीछे चल पड़े हैं। उनके काम में हाथ बटा रहे हैं।

यह नगर निगम प्रशासन को इतने पर भी समझ आ जाए तो बड़ी बात है।
जानकारी के अनुसार देश में भले ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान समाप्त हो गया है। लेकिन इंदिरा नगर वार्ड नंबर 41 के पार्षद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एसी विभाग डोंगरगढ़ एवं बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा प्रभारी राजेश गुप्ता चंपू अपने हाथ में झ़ाडू लिए बगैर किसी तामझाम के संस्कारधानी नगरी को चमकाने निकल पड़े हैं।इसी क्रम में गुरुवार को अपने स्वंय के व्यय  से गठित स्वच्छता ही सेवा संकल्प  अभियान की टीम को लेकर राजेश गुप्ता चंपू शहर के सिंदई वार्ड में पहुंचे तथा उक्त वार्ड के विभिन्न हिस्सों में लग गए साफ-सफाई करने ,जब क्षेत्र के लोगों को जानकारी मिलने पर कि एक पार्षद स्वयं हाथ में झाड़ू लिए हमारे क्षेत्र की में स्वच्छता अभियान में स्वंय के खर्चे से स्वच्छता ही सेवा अभियान को गति प्रदान करते हुए सफाई व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।बस क्या था वार्ड की जागरूक महिलाओं सर्व श्रीमती नूतन देवांगन, धनेश्वरी साहू, पार्वती देवांगन, रामेश्वरी निषाद, कविता मानिकपुरी,रामबाई निषाद सहित बहुत सी सक्रिय महिलाओं ने पार्षद राजेश गुप्ता चंपू के साथ स्वस्फूर्त होकर संकोच छोड़कर सिंदई के आसपास क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था में भीड़ गई।क्षेत्रीय महिलाओं ने कहा कि वाकई हाथ में झाड़ू थामकर, घर के अंदर साफ - सफाई करने पुरुष जैसे-तैसे मदद करतें हैं।

पर आज तो वाकई आश्चर्य हुआ कि इंदिरा नगर वार्ड नं. 41 के पार्षद राजेश गुप्ता चंपू हाथ में झाड़ू लिए हमारे क्षेत्र में ही सफाई अभियान व्यवस्था में भीड़ कर अपना असाधारण योगदान प्रदान कर रहें हैं वह वाकई तारीफें काबिल है।महिलाओं ने कहा कि इंदिरा नगर वार्ड वाले बड़े ही खुशकिस्मत है कि उनको ऐसा जनप्रतिनिधि मिला।बहरहाल अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पार्षद राजेश गुप्ता चंपू ने कहा कि वे 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती पर स्वच्छता ही सेवा का संकल्प का  जो प्रण किया है, उसे बीच में न छोड़कर नगर के पूरे हिस्से में यह अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज हमारे सेवा ही स्वच्छता ही संकल्प अभियान लोग स्वस्फूर्त होकर जुड़ रहें।यह हमारे द्वारा चलाए गए अभियान की सफलता है। यह जागरूकता स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments