14 नवंबर से धान खरीदी का निर्णय स्वागतेय : घासीराम साहू

14 नवंबर से धान खरीदी का निर्णय स्वागतेय : घासीराम साहू


राजनांदगांव : जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री घासी राम साहू ने प्रदेश सरकार द्वारा 14 नवंबर से धान खरीदी के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फसल कटाई में कम से कम 15 से 20 दिन का समय है। इस बार देर से मानसून आने के कारण खेती किसानी काफी पिछड़ गया था। देर से बुआई के चलते इस बार अभी तक खेतों में धान पूरी तरह से पका नहीं है। धान के पौधे अभी भी हरे हैं। साथ ही विगत सप्ताह भर पूर्व रूक- रूक कर हो रही लगातार बारिश के चलते खेत गीले हैं। कुछ एक स्थानों को छोड़कर अधिकांश खेतों में गीलापन है। जिससे हार्वेस्टर भी खेतों में नहीं जा पाएंगे। ऐसे में 14 नवंबर से धान खरीदी करने सरकार ने सही निर्णय लिया है। वर्तमान में 31 अक्टूबर तक धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन भी जारी है। किसानों को पंजीयन आदि के लिए और समय मिल पाएगा।श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए धान खरीदी एक बड़ा त्यौहार जैसा होता है, और इस साल राज्य सरकार ने 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की तैयारी कर ली है।

किसानों को इस साल भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य मिलेगा। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। सरकार ने धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं, जैसे बैठक व्यवस्था और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन काल में किसानों को 4 किश्तों में न्याय योजना के नाम पर आधी-अधूरी राशि दी जाती थी। लेकिन, भाजपा सरकार बनते ही किसानों को एकमुश्त धान की राशि मिल पाई। एकमुश्त राशि मिलने से किसान घर बनाने, ट्रैक्टर खरीदी करने, बच्चों के विवाह आदि कार्यों के लिए समर्थ बन पाए हैं।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments