पुलिस अधीक्षक द्वारा कंधे पर स्टार लगाकर एवं कैप पहनाकर सहायक उप निरीक्षक बनने की दी गई बधाइयां

पुलिस अधीक्षक द्वारा कंधे पर स्टार लगाकर एवं कैप पहनाकर सहायक उप निरीक्षक बनने की दी गई बधाइयां

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :  दिनांक 20.10.2024 को पुलिस कार्यालय में 08 प्रधान आरक्षकों के सहायक उप निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान आरक्षक महेंद्र जोगी, पूरन लाल जाफरे, अग्नि कुमार प्रधान, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, रमेश कुमार मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह ध्रुव, परमानंद गिलहरे एवं कुलमणी बारिक सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रधान आरक्षकों के कंधे पर एक स्टार लगाकर एवं कैप पहना कर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनाएं दी गई।

वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक महेंद्र जोगी पुलिस चौकी सोनाखान, पूरनलाल जाफरे एवं राजेंद्र कुमार त्रिपाठी यातायात शाखा भाटापारा, अग्नि कुमार प्रधान थाना कसडोल, रमेश कुमार मिश्रा पुलिस सहायता केंद्र निपनिया, शत्रुघ्न सिन्हा भाटापारा ग्रामीण, परमानंद गिलहरे रक्षित केंद्र एवं कुलमणी बारिक भाटापारा शहर में पदस्थ है। इस दौरान कार्यक्रम में समस्त पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments