राजनांदगांव विधानसभा ग्रामीण अंचल के सड़कों का हाल बुरा
राजनांदगांव : विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के सड़कों का बुरा हाल है सड़कों की खस्ता हाल होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है।राजनांदगांव विधानसभा के ग्रामीण अंचल के अधिकांश सड़कों का हाल बहुत ही बुरा है और जर्जर और खस्ता हाल है जिसमें से कुछ सड़कों का नव निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमें मुख्य रूप से हल्दी सुरगी कुम्हालोरी मार्ग,सोमनी से नवागांव मुडीपार मार्ग का नवनिर्माण किया जा रहा है क्षेत्रवासियों ने बताया कि नेशनल हाईवे खुटेरी से भर्रेगांव मोखला आरला सुरगी मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका है जिसका नव निर्माण किया जाना चाहिए इसी तरह से ग्राम भोथीपार खुर्द से सिंघोला मार्ग, ग्राम रवेली से तोरणकट्टा मनकी नेशनल हाईवे तक अत्यंत जर्जर हो चुका है इन सभी मार्गों का नवनिर्माण कराया जाना चाहिए क्षेत्र वासियों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि इन सड़कों का शीघ्र अति शीघ्र नव निर्माण कराया जाए। और नव निर्माण हो रहे सड़को के कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाय।
.jpeg)

Comments