महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण विधानसभा सीट भोकर की  जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को मिली जिम्मेदारी

महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण विधानसभा सीट भोकर की जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को मिली जिम्मेदारी

खैरागढ़  :  राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार महाराष्ट्र राज्य के प्रवास पर है जहां नांदेड़ जिले के अंतर्गत आने वाले भोकर विधानसभा क्षेत्र में श्री सिंह भाजपा मंडल स्तर व शक्तिकेन्द्रों में पहुँचकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ से रुबरु होकर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के जनहितकारी योजनाओ की जानकारी दे रहे हैं जानकारी अनुसार श्री सिंह ने भोकर विधानसभा क्षेत्र के अर्धापुर, मुदखेड़, आमदुरा मुगट शक्तिकेन्द्र, बारड जिला पंचायत सर्कल सहित भोकर विधानसभा के शहर एवं ग्रामीण शक्तिकेन्द्रों में बैठके लेने पहुँचे जहां कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विस्तार से चर्चा किये साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर में भाजपा सरकार की योजनाओं को हर घर में बताने का आह्वान किया साथ ही श्री सिंह ने पूर्व सीएम अशोक चौहान से मुलाकात कर चुनाव के सम्बंध में जानकारी साझा किया। जानकारी अनुसार भोकर विधानसभा महाराष्ट्र राज्य के वीआईपी विधानसभाओं मे एक है जिसमे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक राव चौहान की पुत्री को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया गया है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments