कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक जनदर्शन में जनसामान्य की सुनी समस्याएं एवं शिकायतें

कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक जनदर्शन में जनसामान्य की सुनी समस्याएं एवं शिकायतें

राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2024 :  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों एवं जनसामान्य से मुलाकात कर उनकी शिकायतें एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जनदर्शन में शासन की योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। 

 कलेक्टर श्री अग्रवाल को आज जनदर्शन में ग्राम जंगलपुर निवासी श्री योगेश साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने के लिए आवेदन किया। ग्राम बडग़ांव चारभांठा निवासी श्री प्रभुदयाल देहारे ने घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए विद्युत पोल लगाने के लिए आवेदन किया। इसी तरह जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, क्षतिपूर्ति की राशि भुगतान, नक्शा बटांकन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने, आर्थिक सहायता, नजूल भूमि का पट्टा बनाने, राशन कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह,  अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments