आगामी दीपावली पर्व को लेकर छुरा थाने शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

आगामी दीपावली पर्व को लेकर छुरा थाने शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा  :  आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए थाना छुरा में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें छुरा तहसीलदार रमेश मेहता नायब तहसीलदार तारेन्द्र कुमार ठाकुर एवं छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी लोगों से दीपावली त्यौहार को लेकर नगर के व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
 साथ ही उपस्थित सभी लोगों से दीपावली पर्व को लेकर रायशुमारी की गई। साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि छुरा नगर में सभी पर्वों पर बड़े ही शांति पूर्ण तरीके से अब तक त्यौहारों को मनाते देखा गया है और किसी प्रकार से विवाद की स्थिति नहीं बनी है और हम आप सभी लोगों से आगे भी आने वाले त्यौहारों पर यही सहयोग की अपेक्षा रखते हैं साथ ही सभी लोगों से शांति पुर्ण रूप से दीपावली पर्व मनाने की अपील की गई । इस बैठक के दौरान छुरा नगर के स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण, पत्रकारों के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments