महिला भवन निर्माण के लिए खुज्जी विधायक ने किया भूमिपूजन

महिला भवन निर्माण के लिए खुज्जी विधायक ने किया भूमिपूजन

अम्बागढ़ चौकी : ग्राम डुमरघुचा ग्राम पंचायत दाऊटोला जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में ग्रामवासी एवं महिला स्व सहायता समूह के माताओं तथा बहनों के द्वारा आयोजित बैठक  में   खुज्जी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मान.श्री भोलाराम साहू जी शामिल हुए, कार्यक्रम के प्रारम्भ में ग्रामवासियों एवं महिला समूहों की बहनों द्वारा अथिति देवो भव: का अनुशरण करते हुए मान. विधायक जी का भव्य स्वागत किए.श्री साहू जी अपने उद्बोधन में समस्त ग्रामवासी एवं महिला समूह के बहनों को आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किए एवं कार्यक्रम के लिए बहुत बहुत बधाई दिए. तथा बहनों को उनकी मांग को पूरा कर महिला समूह हेतु भवन का सौगात देते हुए भवन हेतु भूमि पूजन भी किए। इस दौरान कार्यक्रम में श्री प्रताप धावड़े सरपंच तलवारटोला एवं श्रीमती संगीता निषाद, श्रीमती लता साहू, फूलमंत रावटे, प्रमिला चन्द्रवंशी, महादेव सिंन्द्राम, विनय रामटेके, ईश्वर राम ग्राम पटेल, बिहारी राम, गिरवर, राम, दशरथ, हीरामन निषाद  एवं समस्त ग्रामवासी तथा समस्त महिला समुह के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments