छुरिया : ग्राम दीवानटोला, ग्राम पंचायत बैरागीभेड़ी, जनपद पंचायत छुरिया में पूजा ग्राम संगठन के आमसभा सम्मेलन में माननीय लोकप्रिय विधायक श्री भोलाराम साहू जी विधानसभा क्षेत्र-77 खुज्जी मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। श्री साहू जी ने अतिथियों के स्वागत के लिए ग्राम संगठन के सभी बहनों एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किए. श्री साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रीपा एवं बिहान के तहत हमारी ग्रामीण बहनें माननीय पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी की सरकार के समय में आत्मनिर्भर हो रही थीं।इसी क्रम में ग्राम दीवानटोला में महिला भवन का उद्घाटन फीता काट कर किए।
इस अवसर पर आमसभा सम्मेलन में श्रीमती राजकुमारी सिन्हा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष छुरिया, राजू सिन्हा कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया, श्रीमती प्रतिमा साहू जनपद सदस्य, श्रीमती रंजीता सिन्हा, प्रमोद कुमार ग्राम पटेल, प्रताप धावड़े सरपंच तलवारटोला, टेकचंद साहू, ताराचंद साहू, अमरदास रात्रे, रामजी सिन्हा, खोमनलाल साहू एवं संगठन के पदाधिकारी सदस्य बहनें तथा ग्रामवासी उपस्थित थे l
.jpeg)

Comments