खैरागढ़ : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 115वे संस्करण को साल्हेवारा में कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अब आत्मनिर्भर भारत अभियान, एक जन अभियान बन रहा है. यह अभियान हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहा है. जैसे इसी महीने लद्दाख के हानले में हमने एशिया की सबसे बड़ी ‘इमेजिंग टेलीस्कोप मेस’ का भी उद्घाटन किया है.इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बिरसामुंडा, कार्टून कैरेक्टर छोटा भीम, भारतीय संस्कृति स्वामी विवेकानंद का जिक्र किया. साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों को गिनाते हुए डिजिटल अरेस्ट, भारतीय संस्कृति और फिट इंडिया कैंपेन पर भी लोगों को जागरूक किया. उन्होंने देश और दुनिया में भारत के बढ़ते हुए रुतबे, लोगों की पहुंच, उन्नति, आत्मनिर्भर भारत के अभियान के तहत की गई अतुलनीय वृद्धि को रेखांकित किया. साथ ही उन्होंने अक्टूबर में लद्दाख में 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित एशिया के सबसे बड़े ‘इमेजिंग टेलीस्कोप मेस' का भी जिक्र किया।इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,तीरथ चन्देल, खम्हन ताम्रकार, निजाम मंडावी, मनोज अग्रवाल, गगन अग्रवाल, प्रहलाद मरकाम, शत्रुहन, सन्तु धरमगढ़े, दशरथ पटेल, सन्तन साहू, ललित सोनी, पारासर ठाकरे, अनुज साहू सहित भाजपाई उपस्थित थे।
.jpeg)

Comments