राजनांदगांव : भारतीय डिफेंडो एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय डिफेंडो चैंपियनशिप मडगांव गोवा में 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित हुआ। इस आयोजन में राजनांदगांव के लोक निर्माण विभाग के उप यंत्री राजशेखर मेश्राम के पुत्र मेहुल मेश्राम ने स्वर्ण पदक जीत कर नाम कमाया है। नीरज पब्लिक स्कूल के होंनहार विद्यार्थी मेहुल मेश्राम सहित उनके सह प्रतिभागी गण कोच निसार अब्बास के मार्गदर्शन में हिस्सा लिया। उनका चयन इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ टीम में हुआ था। उनकी इस उपलब्धि पर नीरज पब्लिक स्कूल के क्रेडा विभाग एवं शाला निदेशक मंडल प्राचार्य भारती गौते समेत समस्त शाला परिवार ने शुभकामनाएं दी है।
.jpeg)

Comments