दीपावली में मिट्टी के दीए जलाने जनता से अपील  : शिव वर्मा

दीपावली में मिट्टी के दीए जलाने जनता से अपील : शिव वर्मा

राजनांदगांव :  जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर्व में मिट्टी के दीए का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि पारिवारिक रूप से मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुंभकारों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र वासियों से निवेदन किया है। कि दीपावली के अवसर पर मिट्टी के ही दिए जलाएं । आज हमारे स्थानीय कुंभकारों के पास रोजी रोटी के संकट पैदा हो गया है। अधिकतर कारीगर अपने मुल व्यवसाय को छोड़ते जा रहे हैं। मुझे वापस लाने की जरूरत है। 

 वर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए आगे कहा कि दिखावे के चक्कर में विदेशी चाइनीस झालर लगाकर पैसे की बर्बादी ना करें। झालर में बिजली की खपत अधिक होती है। भारतीय एवं छत्तीसगढ़िया त्योहारों में स्थानीय एवं अपने देश में निर्माण किया गया ही सामान खरीदें । जिससे स्थानीय लोगों का लाभ हो। दीपावली पर्व के अवसर पर अपने-अपने घरों पर मिट्टी के दीए जलाकर कुंभकारों के चेहरे में मुस्कान लाने हेतु मदद करें। साथ ही पटाखे फोड़ते समय हरे भरे पेड़ को नुकसान ना हो इस बात का भी ध्यान रखें जिससे पर्यावरण को नुकसान ना हो। पूजा के बाद  प्रतीकात्मक ही पटाखा फोड़े पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। आप सबको दीपावली की गाड़ा गाड़ा बधाई ।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments