पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा 08 आरक्षकों को फित्ती लगाकर आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर किया पदोन्नत

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा 08 आरक्षकों को फित्ती लगाकर आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर किया पदोन्नत

 

राजनांदगाव  :पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा दिनांक 29.10.2024 को रक्षित निरीक्षक केन्द्र के मंगल भवन में विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत् कार्यालयीन आदेश क्रमांक पुआराज/ स्था0/पुमनि/ 1481-बी/2024, दिनांक 13.08.2024 के तहत् 02 महिला आरक्षक एवं 06 आरक्षकों को फित्ती लगाकर आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुये आठों प्रधान आरक्षकों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर, डीएसपी श्रीमति तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, रीडर-टू-एसपी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम सहित रक्षित क्रेद्र के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments