दिवाली के पहले महतारी वंदन की राशि मिलने से महिलाओं में खुशी :हेमीन लाउत्रे

दिवाली के पहले महतारी वंदन की राशि मिलने से महिलाओं में खुशी :हेमीन लाउत्रे

 

राजनांदगांव :छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने वादे के अनुसार प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि डाल रही है। ठीक दिवाली के पूर्व खाते में 1000 रुपए आने से महिलाओं में त्योहार को लेकर काफी खुशी और उत्साह है। यह बातें भाजपा महिला मोर्चा सक्रिय सदस्य श्रीमती हेमीन लाउत्रे ने कही। हेमीन लाउत्रे ने जिला वासियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है चारों तरफ खुशी का माहौल है। चुनाव के पहले सरकार ने जो जो वादा किया था वह सब निभा रही है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1000 रुपए डालने को भी भाजपा सरकार नियमित रूप से कर रही है। बीते दिनों देश की राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू के हाथों छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से प्रदेश की महिलाओं में जमकर खुशी का माहौल है। ठीक त्यौहार के पूर्व राशि मिलने से खरीदारी करने में महिलाओं को दिक्कत नहीं हो रही है। प्रदेश की 59 लाख 68 हजार महिलाओं के खाते में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राशि डालने पर श्रीमती लाउत्रे ने राष्ट्रपति व प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनहित

योजनाओं के कारण ही पूरे देश में करोड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। छत्तीसगढ़ में भी तथा राजनांदगाव जिला में भी काफी संख्या में लोग भाजपा के सदस्य बने हैं। पूरे देश में महिलाओं के मन में सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदना से भारतीय जनता पार्टी पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। जिलावासियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरी निकाय चुनाव में भी भाजपा को लोगों का समर्थन मिलेगा। इसका कारण यह है कि सरकार पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। खुशियों के इस त्यौहार को सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील करते हुए कहा है कि सभी आपस में भाईचारा का व्यवहार रखते हुए खुशियां मनाएं। कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे किसी की खुशी छीन जाती हो।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments