संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय युवा उत्सव आयोजित

संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय युवा उत्सव आयोजित


राजनांदगांव : संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में दो दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत शुक्रवार व शनिवार को कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा ने मां सरस्वती के चलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा उत्सव के अंतर्गत रंगोली, वाद-विवाद, मेहंदी, तात्कालिक भाषण, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, समूह गायन, सामूहिक लोक नृत्य, क्विज इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें रंगोली में ईश्वरी ने प्रथम स्थान व काजल साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी में प्रथम स्थान रानी प्रतिभा साहू व हिमानी स्थान द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कोलाज में पायल सिन्हा प्रथम स्थान व रूपाली साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में विद्या साहू ने प्रथम स्थान व डिंपल कोमरे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में धर्मेंद्र ने प्रथम स्थान व तेजस्वी द्वितीय ने स्थान प्राप्त किया। तात्कालिक भाषण में मेघा देवागन ने प्रथम स्थान व अमन शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में मेघा देवागन ने प्रथम स्थान व अमन शुक्ला द्वितीया ने स्थान प्राप्त किया। समूह गायन में प्रियंका ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह लोक नृत्य में गीतांजलि ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक एवं प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments