धान खरीदी केंद्र में किसानों को कोई तकलीफ ना हो  :  शिव वर्मा

धान खरीदी केंद्र में किसानों को कोई तकलीफ ना हो : शिव वर्मा

राजनांदगांव :  जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश सरकार 14 नवंबर से किसानों का धान खरीदी करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद विष्णु देव की सरकार ने अन्नदाता के प्रति सरल और सहज भाव से कहा कि इस प्रदेश में भाजपा की सरकार रहते हुए किसानों को कोई तकलीफ नहीं होगा। चुनाव के पहले भाजपा सरकार ने अपनी घोषणा पत्र में किसानों के लिए जो कहा उसे पूरा करने में कोई देरी नहीं किया। किसानों का 2 साल का बोनस किसानों के लिए सपना हो गया था तथा किसान उम्मीद छोड़ दिए थे परंतु बीजेपी सरकार ने सरकार बनते ही अपनी किए गए वादे को पूरा करने में पीछे नहीं हटा।

 वर्मा ने आगे कहा कि सरकार द्वारा आज से सभी धान खरीदी केंद्र में एम एस पी दर से किसानों का धान खरीदी किया जाएगा। सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है । किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सभी अधिकारी को निर्देशित किया गया है। राज्य में 2739 उपार्जन केदो में किसानों से समर्थन मूल्य पर धन कय किया जाएगा । इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत किसानों की संख्या 27,01,109 है। इस वर्ष 1,35,891 नए किसान पंजीकृत हुए हैं। जिससे 1,36,263 हेक्टेयर नवीन  रक्बो का पंजीयन किया गया है। कूल 34,51,729 हेक्टर रकबे में पंजीयन अनुसार ध्यान उपजा का अनुमान है।सभी उपार्जन केदो में बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से उपार्जन की व्यवस्था की गई है।

वर्मा ने कहा कि छोटे, सीमांत किसान और बड़े कृषकों के द्वारा उपजाई गए धन को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। इसके लिए 7 नवंबर से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था प्रदान किया गया है। साथ ही लघु एवं सीमांत किसानों को अधिकतम दो टोकन एवं बड़े कृषकों को तीन टोकन का पात्रता होगा। 14 नवंबर से 31 जनवरी तक किसानों का धान खरीदी किया जाएगा। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें की किसी भी धान खरीदी केंद्र में किसानों को कोई तकलीफ ना हो।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments